Showing posts with label काजू. Show all posts
Showing posts with label काजू. Show all posts

Monday, March 24, 2008

ईस्टर एग (स्वाद जरा हट के )

अब गोवा मे रहें और ईस्टर एग ना खाया जाए ये तो कुछ ठीक नही है। ईस्टर एग यहां पर कई फ्लेवर मे जैसे चौकलेट ,काजू,शुगर कोटेड आदि और कई साईज मे मिलते है। और हर एक का दाम भी अलग-अलग ही होता है। और विभिन्न तरह की टोकरियों मे सुन्दर-सुन्दर पन्नियों मे लपेटा रहता है। ईस्टर एग की ख़ास बात ये है की इसे तोड़ते नही है बल्कि इसे काटते है और जब इसे काटते है तो इसके अंदर से भी छोटी-छोटी कैंडी निकलती है। है ना मजेदार बात।

यूं तो ईस्टर एग तकरीबन हर पेस्ट्री शॉप पर मिलता है पर कई बार ईस्टर के दिन मिलना मुश्किल हो जाता है।यहां की कुछ पेस्ट्री शॉप जैसे mongini और pastry palace ,Mr baker पर आसानी से मिल जाता है।


और हमने दो तरह के एक काजू फ्लेवर और दूसरा चौकलेट फ्लेवर खरीदा।
ये बड़ा वाला रंग -बिरंगा एग काजू फ्लेवर का है । और काटने के बाद इसके भीतर की कैंडी भी आप इस फोटो मे देख सकते है। इसकी कीमत ८० रूपये है।

ये छोटा चौकलेट फ्लेवर वाला एग कुछ-कुछ कछुए की शेल जैसा लग रहा है। और इसके अंदर भी छोटी-छोटी अलग-अलग आकार की चौकलेट थी। इस छोटे एग का दाम ४० रूपये था।

ये दोनों ईस्टर एग जितने सुन्दर दिख रहे है खाने मे भी उतने ही स्वादिष्ट है। और ये कहना ग़लत नही होगा की ये दोनों पैसे की पूरी वसूली देते है।
नोट -- अगर आप कभी ईस्टर मे गोवा आये हुए हो तो ईस्टर एग जरुर खाइयेगा क्यूंकि ये भी एक अनुभव ही है।