
अरे कहीं आप ये तो नही सोच रहे है की इस बिस्कुट के लिए आपको कराची जाना पड़ेगा । अरे नही ये कराची बेकरी अपने हिन्दुस्तान के हैदराबाद शहर मे है ।वैसे पहली बार ही हमने भी इस दुकान का नाम सुना है । वैसे हम तो हैदराबाद नही गए थे पर हमारी एक गोवा की दोस्त (जो रहने वाली है हैदराबाद की )ने जिसके यहाँ हमने ये बिस्कुट खाए थे उसने हमें ये पैकेट भिजवाया है ।
इस fruit बिस्कुट के ४५० gram के पैकेट का दाम ७२ रूपये है । ये बिस्कुट बहुत ही स्वा
दिष्ट है खाने मे । वैसे अगर आपको नानखटाई का स्वाद पसंद है तो आपको ये बिस्कुट जरूर पसंद आएगा क्योंकि इसमे नानखटाई जैसा ही स्वाद है । मतलब very tasty । :)
इस कराची बेकरी के बारे मे सुना है कि यहाँ लोगों की भीड़ लगी रहती है । तो अगली बार जब आप हैदराबाद जायें तो इस करांची बेकरी मे जाना न भूले ।
नोट -- अगर आप हैदराबाद न भी जाए तो वहां रहने वाले किसी जान- पहचान वाले से भी बिस्कुट भेजने की फरमाइश सकते है । :)
Showing posts with label नानखटाई. Show all posts
Showing posts with label नानखटाई. Show all posts
Monday, March 23, 2009
कराची बेकरी के fruit बिस्कुट (karachi bakery)
Labels:
fruit बिस्कुट,
goa,
करांची बेकरी,
गोवा,
नानखटाई,
हैदराबाद
Subscribe to:
Posts (Atom)
