
आज खाने-पीने से जरा हटकर आपको बताने जा रहे है । इस USB 2.0 के बारे मे । अब वैसे आप लोगों को शायद इसके बारे मे पता हो पर हमने अभी हाल मे ही इसे खरीदा है ।
वो क्या है ना की हमारे मोबाइल फ़ोन की लीड खो गई थी और कंप्यूटर पर एक-एक फोटो ट्रांसफर करने मे बड़ा टाइम लगता था तो एक दिन जब फोटो ग्राफर के यहाँ लीड लेने गए तो उसने USB 2.0 दिखाया । उस समय हमें तो कम पर हमारे पतिदेव को ये बहुत पसंद आया था । खैर हमने इसे खरीद लिया । और देखिये आज आपसे इसका जिक्र भी कर रहे है माने कि हम भी इसे इस्तेमाल करके इससे खुश है । :)
अब इस USB 2.0 की कीमत महज २४९ रू
पये है । इसे चीन की Fasttrack Electronics ltd द्वारा बनाया गया है और भारत मे इसे shree sagarmatha distributors pvt.ltd. नई दिल्ली द्वारा import और distribute किया गया है । सबसे अच्छी बात इसमे तीन साल की गारंटी भी है । :)
इसमे एक और अच्छी बात है कि आप इसके द्वारा कैमरा से और मोबाइल फ़ोन दोनों से फोटो ट्रांसफर कर सकते है । और वो भी मिनटों मे ।
तो अगर आपके फ़ोन या कैमरा की लीड खो जाए तो आप इसे खरीद सकते है । और वैसे भी ये कुछ ज्यादा महंगा भी नही है ।
नोट-- हम तो इसे इस्तेमाल करके खुश है ।अरे भाई हम भी कुछ टेक्नीकल जो हो गए । :)
Showing posts with label फोटो. Show all posts
Showing posts with label फोटो. Show all posts
Tuesday, March 10, 2009
USB 2.0 36 in 1 card reader
Subscribe to:
Posts (Atom)
