पिछली cork screw वाली पोस्ट पर राज जी ने वाईन कीबोतल के लिए पूछा था की ये वाईन कहाँ की है फ्रांस या इटली की।
पहले तो हमने सोचा की टिप्पणी मे ही जवाब दे दें फ़िर सोचा क्यों ना पोस्ट ही लिख दे।
राज जी ये RITZA वाईन ना तो फ्रांस और ना ही इटली की है ये तो इंडिया मे बनी वाईन है। ये प्रोडक्ट green gold wine pvt ltd (.सांगली डिस्ट्रिक्ट) का है। इस वाईन का रंग
रूबी के जैसा लाल है मतलब की ये रेड वाईन है।इसे बनाने के लिए ओक के बैरल मे रक्खा जाता है। इसकी महक (aroma)अच्छी है। इसे चिकेन , चीज ,और चटपटे खाने के साथ लिया जा सकता है।
नोट-- अगर आप golden fried prawn बनाए तो उसमे रेड वाईन भी थोडी मिला ले । इससे टेस्ट अच्छा हो जाता है।
Monday, April 21, 2008
Ritza ( Shiraj)
Tuesday, January 29, 2008
शॉपिंग बाज़ार
आज सोचा की शॉपिंग शुरू करने से पहले आपको उन जगहों को दिखा दे जहाँ से हम आम तौर पर शॉपिंग करते है।तो तैयार है ना आप हमारे साथ पंजिम गोवा की ग्रोसरी और चिकेन शॉप और सब्जी मंडी घूमने के लिए।
ये मैगसन सुपर सेंटर जहाँ आपको आम ग्रोसर्री के साथ-साथ हर तरह का सामान देसी-विदेशी खाने की चीजें जो आम तौर पर हर दुकान पर नही मिलती है। साथ ही हर तरह का फ्रोजन आइटम भी मिलता है।
और ये है लिटल प्रेसिडेंसी यहां पर भी हर तरह का सामान मिलता है पर फ्रोजन आइटम और विभिन्न प्रकार के विदेशी सामान जैसे अलग-अलग तरह की सॉस,चीज़,और जुसेज नही मिलते जैसे मैगसन मे मिलते है।
और ये गोवा के पंजिम की सब्जी मंडी है जहाँ हम हर हफ्ते फल और सब्जी खरीदने जाते है।
और ये है चिकेन शॉप जहाँ से हम चिकेन तो खरीदते है पर दुकान के अन्दर नही जाते है । बाहर से ही आर्डर देते है।
तो ये था पंजिम का बाज़ार ,कहिये कैसा लगा।
