Showing posts with label costa company. Show all posts
Showing posts with label costa company. Show all posts

Saturday, March 29, 2008

मैकरल फिश (Mackerel fish)

फिश और इसके साथ ही मछली बाजार की महक (बदबू) अनायास ही दिमाग मे घूम जाती है। पर अगर आप मछली खाने के शौकीन है पर मछली खरीदने बाजार नही जाना चाहते है तो आप कैंड फिश खरीद सकते है।इसके अलावा कई बार फिश मार्केट मे जाने पर भी मछली नही मिलती है। अब जैसे ये mackerel fish हमेशा फिश market मे नही मिलती है । इसलिए हमने कैंड fish ट्राई किया और पसंद भी आई।तो चलिए आज हम आपको इसी fish के बारे मे बता दे।

अब जैसे ये मैकरल फिश कैन मे उपलब्ध है।कैन की फिश खरीदने के कुछ और भी फायदे है। जैसे इसमे ना तो मछली को साफ करना है और ना ही मछली की महक से दो चार होना पड़ता है। (जो हम जैसों के लिए ठीक है ).साफ-सुथरी धुली हुई , बराबर टुकडों मे कटी हुई मछली होती है। बस कैन को काटिए और अपनी मनपसंद तरीके से मछली पकाइए। ये मडगांव की costa company का प्रोडक्ट है। इस कैन की कीमत ७९ रूपये है और इसमे मछली के करीब ८ -१० टुकड़े होते है। चूँकि इसमे नमक और तेल डालकर इसे प्रिजर्व किया गया है इसलिए इसका स्वाद भी बरकरार रहता है।


नोट--अब कोस्टल एरिया मे तो sea fish मिल जाती है पर दूसरी जगह मिलने मे मुश्किल होती है तो ऐसे मे कैंड fish इस्तेमाल कर सकते है। थोडी महंगी है पर सहूलियत के हिसाब से ठीक है।

नोट--वैसे हमने तो इसे अपने स्टाइल मे पका कर खाया था पर आप चाहे तो इसे अपने मनचाहे स्टाइल से पका सकते है।