Showing posts with label kaju feni. Show all posts
Showing posts with label kaju feni. Show all posts

Wednesday, May 7, 2008

रसबेरी कोर्दियल ( Raspberry Cordial )

गर्मी के दिनों मे तो जितने तरह के पेय (शरबत ) हो उतना ही अच्छा होता है।आख़िर ये शरबत हमे गर्मी मे राहत पहुंचाने का काम करते है। अब घर मे तो हर तरह के शरबत नही बनाए जा सकते है। (हम तो नही बनाते है) और इसलिए हम अपने घर मे कई तरह के शरबत रखते है।अगर आप रूह-अफ-जा और रोज स्क्वैश से थोड़ा अलग स्वाद चाहते है तो इस रसबेरी कोर्दियल को ट्राई कर सकते है।

ये रसबेरी कोर्दियल माला कंपनी का प्रोडक्ट है।जो कि पंचगनी की एक कंपनी है । इस ७०० ml की बोतल की कीमत ८८ रूपये है। हाँ दाम थोड़ा ज्यादा है पर घर मे तो रसबेरी का शरबत हमेशा बनाया नही जा सकता है ना।हल्का सा खट्लुस स्वाद है इसका। इस को आप अपनी मर्जी के मुताबिक पी सकते है। चाहे पानी मे या सोडा मे। और इस रसबेरी से कॉकटेल और मॉकटेल बना सकते है। और आप इससे slush भी बना सकते है। यानी की खूब सारी कुटी हुई बर्फ डालकर भी आप इसका मजा उठा सकते है।आप चाहे तो ice-cream मे भी इसे इस्तेमाल कर सकते है।


नोट-- ये काजू फेनी के साथ मिलाकर पीने मे भी अच्छा लगता है। :)