Showing posts with label ब्रेड. Show all posts
Showing posts with label ब्रेड. Show all posts

Wednesday, February 20, 2008

goan condensed curry


जैसा कि नाम से ही अंदाजा हो रहा है कि ये goa की बनी हुई है।ये करी costa company द्वारा बनाई गई है। ये करी पेस्ट के रूप मे है।ये करी नारियल,हल्दी,लाल मिर्च,धनिया,इमली,वनस्पति घी, से बनी है।और ये पूर्ण रूप से शाकाहारी है।ये खूब चटपटी होती है।




इस करी को पकाने की कोई जरुरत नही है क्यूंकि ये पहले से ही पकी-पकाई हुई है।बस इसे खाने से पहले गरम करना होता है ।इस करी को सब्जी या मीट-चिकन के साथ भी पका सकते है।इसे किसी भी भोजन जैसे चावल,ब्रेड या पराठे के साथ खा सकते है।पर सबसे ज्यादा ये करी गोअन ब्रेड के साथ खाने मे अच्छी लगती है।



इसकी कीमत २९ रूपये है।ये प्रोडक्ट पैसे की पूरी वसूली देता है।

इस goan curry के बारे मे हम तो यही कहेंगे कि अब जब गोवा आइये तो इसे एक बार जरुर खाइए।

अपनी अगली पोस्ट मे हम गोअन ब्रेड के बारे मे बताएँगे।