Tuesday, February 24, 2009

बॉयल ब्राउन राइस (boil brown rice )



जैसा कि आजकल कहा जाता है कि white rice और white bread हैल्थ के लिए उतने अच्छे नही होते है ।जितना brown bread और brown rice तो हमने सोचा कि भाई चलो इसे भी ट्राई कर लेते है । हो सकता है इसे खाने से कुछ वजन कम हो जाए । :)

तो हमने भी brown rice का एक किलो का पैकेट खरीद ही लिया । अब जब इसे खरीदा और खाया तो सोचा आप लोगों को भी इसके बारे मे बता दिया जाए ।

इस एक किलो के पैकेट का दाम ६० रूपये है जो शायद इसकी पैकिंग की वजह से ज्यादा है वरना जो rice बिना इस पैकिंग के मिलता है वो ४० रूपये का होता है । और ये product गोवा के ही chorao island farmers club द्वारा बनाया गया है । अब ये rice सिर्फ़ गोवा मे ही मिलता है या और जगहों पर भी मिलता है ये हम नही जानते है । पर हाँ दूसरे शहरों मे ये किसी और कंपनी या नाम से जरुर मिलता होगा ।

इस चावल को बनाने या पकने के लिए समय ज्यादा लगता है जैसे आम चावल जहाँ ५-१० मिनट मे बन जाते है वहीं इसे बनने मे कम से कम २० मिनट तो लगते ही है । और पानी भी ज्यादा लगता है इसको पकाने मे । जहाँ तक टेस्ट का सवाल है तो वो ठीक-ठाक ही है ।
इस rice की सबसे बड़ी खासियत ये है कि थोड़ा खाने पर भी मन और पेट दोनों तृप्त हो जाते है तो इस हिसाब से ये सेहत के लिए भी अच्छा हुआ । :)

नोट--आप चाहे तो हरी मटर डालकर इसका पुलाव बना सकते है जो खाने मे टेस्टी लगता है ।

Monday, February 9, 2009

demerara sugar (brown sugar )


इधर कई महीने से आप लोग लहसुन का अचार खा-खाकर बोर हो गए होंगे । तो चलिए आज कुछ मीठा हो जाए और इस लिए आज brown sugar के बारे में कुछ बता देते है । ओह-हो डरिये या घबराइये मत ये वो गड़बड़ वाली नही है । :) यानी नि :संकोच आप इस चीनी को खा सकते है ।

brown sugar या Demerara sugar Blue Bird कंपनी की है । और इस ५०० gram के पैकेट का दाम अड़तीस रूपये (३८ रूपये) है जो आम चीनी यानी सफ़ेद चीनी से अधिक है पर इस चीनी में बनी चीजों का भी अपना अलग ही स्वाद होता है । और कभी-कभी अलग स्वाद का भी अलग ही मजा है । है की नही । :)

वैसे आप चाहें तो इसमे cookies या फ़िर कुछ और बना सकती है । वैसे इसके पैकेट पर nutty squares बनाने की विधि भी लिखी है । पर हम इस चीनी का इस्तेमाल ज्यादातर जुखुनी की चटनी और नारियल के लड्डू बनाने के लिए करते है ।

नोट-- कभी आप भी इस चीनी मे नारियल के लड्डू बना कर खाइए । सच मानिये आपको लड्डू जरुर पसंद आयेंगे ।

Saturday, September 6, 2008

लहसुन का अचार


अब आप कह सकते है की भला लहसुन का अचार कौन सा नायाब अचार है। पर हमारे लिए तो है क्यूंकि हम जरा अचार बनाने के मामले मे कच्चे और आलसी भी है (कौन इतना लहसुन छीले ) :)
लखनऊ के अमीनाबाद मे अरोरा अचार वाला है । इनके अचार की सबसे बड़ी बात ये है की इनमे स्वाद काफ़ी कुछ घर के बने अचार जैसा आता है । उसके यहाँ वैसे तो सभी अचार मिल जाते है जैसे आम का ,मिर्चा का भरवां अचार ,नीबू का वगैरा वगैरा । पर हमे सबसे ज्यादा लहसुन का अचार पसंद है। इस अचार मे मसाला तो है और साथ ही एक खट -मीठा सा स्वाद भी है। और यही खट-मीठा स्वाद इसकी खूबी है। और इसके साथ एक और खूबी है कि इसमे लहसुन की तेजी भी बरकरार रहती है।

तो अगर कभी लखनऊ जाए तो अमीनाबाद से अरोरा के यहाँ से अचार खरीद कर ट्राई करिए ।

Wednesday, July 2, 2008

Kiwi crush


इससे पहले भी हम २-३ तरह के पेय का यहाँ पर जिक्र कर चुके है। और ऐसे ही एक और पेय यानी Kiwi crush के बारे मे आज हम यहाँ बताने जा रहे है।

Kiwi crush mala fruit product कंपनी का है जों पंचगनी की एक कंपनी है। इस ७०० ml की कीमत १२० रूपये है। इस crush मे Kiwi फल के काले-काले से बीज भी दिखाई देते है। (जैसे इस bottle मे दिख रहे है)ये crush गाढा होता है इसलिए इसकी quantity कम लगती है। मतलब की ये किफायती भी है। :)

स्वाद मे कुछ खट्टा सा होता है।इस crush को जैसे चाहे वैसे इस्तेमाल कर सकते है । चाहे तो खूब ठंडा पानी मिलाकर शरबत के तौर पर पी सकते है या चाहे तो इसे ice-cream के ऊपर भी डालकर खा सकते है। और चाहे तो cocktail और mocktail भी इससे बना सकते है। इसका हरा सा रंग देखने मे बहुत ही कूल सी फीलिंग देता है।
और चाहें तो वो गाना पानी रे पानी तेरा रंग कैसा भी गुनगुना सकते है।

नोट--अब Kiwi फल तो बहुत ही ज्यादा महंगा होता है (यहाँ ३० रूपये मे कभी १-२ मिलता है )और हमेशा तो मिलता भी नही है तो ऐसे मे Kiwi crush कुछ बुरा option नही है। :)

Monday, June 23, 2008

peanut butter

अमूल butter तो हम सब हमेशा ही खाते रहते है। पर peanut butter भी खाने मे काफ़ी स्वादिष्ट होता है।अब आप कहेंगे कि मूंगफली है तो स्वादिष्ट हो होगा ही तो आप बिल्कुल ठीक सोचते है।

ये peanut butter Skippy कंपनी का है जो china मे है। इस Skippy peanut butter के २ फ्लेवर्स हमे बहुत पसंद है। एक तो chunky peanut butter और दूसरा crispy peanut butter। वैसे दोनों के स्वाद मे कुछ बहुत अन्तर नही होता है ।पर हमे chunky peanut butter ज्यादा पसंद है क्यूंकि इस मे मूंगफली के छोटे-छोटे टुकड़े भी पड़े होते है । जिन्हें खाने मे बहुत मजा आता है।इस ३४० gram की कीमत १६५ रुपये है।

हाँ इस butter को bread पर लगाने मे थोडी सी दिक्कत आती है क्यूंकि ये butter melt (पिघलता ) नही होता है।
इसको रखना बहुत आसान है क्यूंकि ये प्लास्टिक पैकिंग मे है। और इसकी प्लास्टिक की bottle का भी बाद मे इस्तेमाल किया जा सकता है अगर चाहे तो। :)

नोट-- अभी कुछ दिन पहले फेमिना मे पढ़ा था कि peanut butter सेहत के लिए अच्छा होता है। :)

Tuesday, June 17, 2008

deofresh



इस शीर्षक को देख कर आप किस सोच मे पड़ गए। भई खाने -पीने की चीजों के साथ-साथ कुछ दूसरी चीजों के बारे मे भी बात करते रहना जरुरी है।आम तौर पर हम liquid hand wash ही इस्तेमाल करते है या तो dettol या lifebuoy hand wash ।

तो आज deofresh hand wash के बारे मे ही कुछ बात करते है। अब ये प्रोडक्ट hindustan unilever company का है।hindustan unilever ltd. कंपनी मुम्बई मे है। hand wash मे deofresh नया है। इससे पहले lifebuoy के nature ,skin care वगैरा hand wash थे। इस hand wash की खुशबू बहुत मनभावन है।इस hand wash के इस्तेमाल से हाथों मे हल्की भीनी-भीनी सी खुशबू रह जाती है। और इसका रंग नारंगी सा है। इसकी कीमत मात्र ४० रूपये है। पर ये साबुन से कहीं ज्यादा चलता है और सुरक्षित भी है।

नोट-- आजकल इसमे ऑफर भी चल रहा है कि एक के साथ एक रिफिल पैक और एक lifebuoy skinguard soap फ्री है। पर ऑफर मे इसकी कीमत कुछ ज्यादा ६५ रूपये है।
वैसे ट्राई करने मे हर्ज नही है। :)

Tuesday, June 10, 2008

कोकम फल और कोकम का शरबत

पिछली पोस्ट मे कोकम और कोकम कढ़ी के बारे मे बताया था और आज अपने वादे के मुताबिक हम आज कोकम का फल और शरबत आप के लिए लाये है। कोकम फल यूं तो देखने मे बहुत कुछ plum जैसा लगता है पर प्लम ज्यादा गाढे रंग का होता है और कोकम का फल गाढा गुलाबी या जामुनी रंग का होता है। इसका पेड़ ३ साल मे फल देने लगता है (इसके पेड़ की फोटो एक फार्म हाउस मे खींची थी)

इस फल का स्वाद खट-मीठा सा होता है। इसका मीठा शरबत बाजार मे खूब मिलता है ।इसका शरबत बिल्कुल फ्रेश और तरावट देने वाला होता है। इसकी बोतल की कीमत २५ रूपये है। ये प्लास्टिक की बोतल है इसलिए गिर कर टूटने का खतरा कम रहता है और इसमे हैंडल भी लगा है जिससे इसे गिलास मे उड़ेलना भी आसान है। एक बोतल मे ५-६ गिलास शरबत आता है।

इसके शरबत की रेसिपी भी बता देते है हालांकि फल कम ही मिलता है ।इतने दिन मे हमारे घर मे भी बस एक बार ही ये शरबत बना है और वो भी इसलिए क्यूंकि हमारी खाना बनाने वाली आंटी जी इसे कहीं से तोड़ कर लाई थी।
विधि--
कोकम के फल को थोड़े से पानी मे डाल कर निचोड़ लेते है और फ़िर उसमे चीनी मिला कर छान लेते है बिल्कुल वैसे ही जैसे फालसे का शरबत बनाते है। बस हो गया कोकम का मीठा शरबत तैयार । आप इसे ठंडा करके पी सकते है।

नोट-- गोवा मे लोतली मे BIG FOOT नाम की जगह है(जिसके बारे मे हम mamtatv पर बताएँगे ) वहां कोकम शरबत की बोतल सिर्फ़ २५ रूपये मे मिलती है। फ्रेश और स्वादिष्ट । तो अगली बार गोवा आकर कोकम पीना मत भूलियेगा। :)