
जैसा कि नाम से ही अंदाजा हो रहा है कि ये goa की बनी हुई है।ये करी costa company द्वारा बनाई गई है। ये करी पेस्ट के रूप मे है।ये करी नारियल,हल्दी,लाल मिर्च,धनिया,इमली,वनस्पति घी, से बनी है।और ये पूर्ण रूप से शाकाहारी है।ये खूब चटपटी होती है।
इस करी को पकाने की कोई जरुरत नही है क्यूंकि ये पहले से ही पकी-पकाई हुई है।बस इसे खाने से पहले गरम करना होता है ।इस करी को सब्जी या मीट-चिकन के साथ भी पका सकते है।इसे किसी भी भोजन जैसे चावल,ब्रेड या पराठे के साथ खा सकते है।पर सबसे ज्यादा ये करी गोअन ब्रेड के साथ खाने मे अच्छी लगती है।
इसकी कीमत २९ रूपये है।ये प्रोडक्ट पैसे की पूरी वसूली देता है।
इस goan curry के बारे मे हम तो यही कहेंगे कि अब जब गोवा आइये तो इसे एक बार जरुर खाइए।
अपनी अगली पोस्ट मे हम गोअन ब्रेड के बारे मे बताएँगे।
Wednesday, February 20, 2008
goan condensed curry
Tuesday, February 19, 2008
चाईनीज गैस लाईटर

जी हाँ आज हम इस गैस लाईटर की बात कर रहे है।
ये दिखने मे अच्छा और स्लीक सा है।
ये एक चाईनीज प्रोडक्ट है। (दूकानदार का तो यही कहना था )
इसकी कीमत मात्र ५० रूपये है।
ये लाईटर कई रंगों मे मिलता है।
इस लाईटर को हमने विशाल मेगा मार्ट से खरीदा था ।
पर ये लाईटर काम मे उतना बढ़िया नही है।
इस लाईटर को हमने सिर्फ़ एक दिन इस्तेमाल किया और बस ये ख़राब हो गया।
पर ये लाईटर इस लायक नही है की इसे खरीदा जाए क्यूंकि ये पैसे की पूरी वसूली नही देता है ।
Wednesday, January 30, 2008
बजाज आयरन

कल हमारी मेड ने बताया की आयरन खराब हो गयी है तो आज हम आयरन खरीदने बाजार चले गए। पहले तो हम ने विशाल मेगा मार्ट मे कुछ आयरन देखी पर कुछ खास पसंद नही आई तो हम दूसरी दुकान मे गए और वहां भी ३-४ आयरन देखी और आख़िर मे बजाज की डी.३ एक्स आयरन खरीद ली।वैसे तो बजाज आयरन बिल्कुल आम आयरन की तरह ही है। और इसमे हर वो सुविधा है जो एक आयरन मे होनी चाहिऐ।
तो चलिए इस आयरन के बारे मे भी कुछ बता दिया जाये। इसमे हम कपडे के मुताबिक सेटिंग कर सकते है।
इसका हैंडल दिखने मे सुन्दर और अच्छा होने के साथ-साथ पकड़ने मे आरामदायक है। और हाँ इसका वजन ज्यादा नही है मतलब हल्की है।बाक़ी आयरन कंपनी जहाँ एक साल की गारंटी देती है वहीं बजाज कंपनी दो साल की गारंटी देती है। और सबसे बड़ी बात इससे आयरन करना काफी आसान और अच्छा है।इसका दाम भी ठीक है बस ४९९ रूपये।
अब सवाल ये उठता है की बजाज ही क्यों तो इसके दो कारण है।
१) ये सस्ता,सुन्दर और टिकाऊ है। हमने पहले भी बजाज आयरन इस्तेमाल किया है।
२)हमारी मेड
Tuesday, January 29, 2008
शॉपिंग बाज़ार
आज सोचा की शॉपिंग शुरू करने से पहले आपको उन जगहों को दिखा दे जहाँ से हम आम तौर पर शॉपिंग करते है।तो तैयार है ना आप हमारे साथ पंजिम गोवा की ग्रोसरी और चिकेन शॉप और सब्जी मंडी घूमने के लिए।
ये मैगसन सुपर सेंटर जहाँ आपको आम ग्रोसर्री के साथ-साथ हर तरह का सामान देसी-विदेशी खाने की चीजें जो आम तौर पर हर दुकान पर नही मिलती है। साथ ही हर तरह का फ्रोजन आइटम भी मिलता है।
और ये है लिटल प्रेसिडेंसी यहां पर भी हर तरह का सामान मिलता है पर फ्रोजन आइटम और विभिन्न प्रकार के विदेशी सामान जैसे अलग-अलग तरह की सॉस,चीज़,और जुसेज नही मिलते जैसे मैगसन मे मिलते है।
और ये गोवा के पंजिम की सब्जी मंडी है जहाँ हम हर हफ्ते फल और सब्जी खरीदने जाते है।
और ये है चिकेन शॉप जहाँ से हम चिकेन तो खरीदते है पर दुकान के अन्दर नही जाते है । बाहर से ही आर्डर देते है।
तो ये था पंजिम का बाज़ार ,कहिये कैसा लगा।
Friday, December 21, 2007
नए ब्लोंग की शुरुआत
आज से हम अपना एक और नया ब्लॉग शुरू कर रहे है । इसके नाम से तो आपको कुछ-कुछ अंदाजा हो ही गया होगा । हम अपने इस ब्लॉग पर शॉपिंग पर लिखा करेंगे। क्यूंकि शॉपिंग करने मे हमे बहुत मजा आता है। और उम्मीद करते है कि आप लोगों को भी हमारे साथ शॉपिंग करने मे मजा आएगा।अपनी शॉपिंग मे हम महँगी - सस्ती तथा कुछ नई तो कुछ बहुत ही आम से प्रोडक्ट के बारे मे आप लोगों को बताते रहेगे।
