Thursday, June 5, 2008

कोकम और कोकम कढी

कोकम गोवा मे मिलने वाला एक फल है। आम तौर पर ये फल मीठा होता है पर बाजार मे ताजा कोकम का फल हमेशा क्या मिलता ही नही है।पर हाँ इसी फल को काट कर नमक लगा कर सुखा दिया जाता है और ये सूखा हुआ कोकम बाजार मे हर जगह मिलता है फ़िर वो चाहे सब्जी मंडी हो या कोई ग्रोसरी की दुकान।

सब्जी मंडी मे इसे तौल कर नही देते है दुकानदार एक डिब्बा रखते है वही डिब्बा नपना है अंदाजन २०-२५ रूपये मे २०० ग्राम आता है।इसका रंग बहुत ही गाढा बैगनी सा या कह सकते है की कुछ-कुछ काला -भूरा सा होता है। पर हाँ ग्रोसरी की दुकान मे ये पैक किया हुआ मिलता है।दाम मे कुछ ज्यादा फर्क नही होता है।

चलिए लगे हाथ कोकम कढ़ी भी बता ही देते है। हो सकता है कि आप लोगों ने ये नाम पहले नही सुना हो । वैसे हमने भी गोवा आकर ही इसके बारे मे जाना है । गोवा मे कोकम कढी बहुत ही मशहूर है। कोकम कढी को बनाना बहुत ही आसान है। जितने ग्लास बनाना हो उस हिसाब से कोकम लेते है।२ ग्लास बनाने के लिए

सामग्री--
कोकम -- ४-६ टुकड़े
नमक- स्वादानुसार
हींग --एक चुटकी (ओप्शनल)
हरा धनिया --२-४ पत्ती

विधि-- सबसे पहले थोड़ा सा पानी गरम कर ले पर उबाल नही फ़िर उसमे कोकम डाल कर ५-१० मिनट छोड़ दे। इसमे हींग,नमक मिला ले और बस छान ले ।बस तैयार है कोकम कढी. और जब ग्लास मे डाले तो ऊपर से २-४ धनिया पत्ती के कटे हुए टुकड़े डाल दे।

नोट-- इसे ठंडा या गरम दोनों तरह से पी सकते है।कोकम को पाचक के तौर पर यहाँ के लोग पीते है।

कोकम फल के बारे मे जानकारी अगली बार ।

Tuesday, May 27, 2008

Amul fruit bonanza (अमूल फ्रूट बोनान्जा)

अब वैसे तो ice cream खाने का कोई मौसम नही होता है . हर मौसम मे ही ice cream अच्छी लगती है.पर गर्मी मे ice cream खाने का अपना ही मजा है।तो आज बात Amul ice cream की। आम तौर पर हम क्वालिटी की ही ice cream खाते है। पर कल हम Amul का ये ब्रिक खरीद कर लाये ।और हमे ये ice cream बहुत पसंद आई तो बस आपके लिए हाजिर है।

इस पैक का net weight ४०५ ग्राम है और net content ७५० ग्राम है ।इस ice cream की कीमत १५० रूपये है पर इसमे एक पैक के साथ एक मुफ्त है तो डबल फायदा। :)
इसमे काजू और अन्नानास के टुकड़े मिलाये हुए है। और ये छोटे-छोटे टुकड़े मुंह मे आते है जो इसका स्वाद और भी बढ़ा देते है। चूँकि ये फ्रूट बोनान्जा है तो इसका स्वाद बढ़िया है माने एकदम मस्त।

नोट--ice cream खाते वक्त वजन की चिंता नही करनी चाहिए। :)

Tuesday, May 13, 2008

मनखुर्द आम

गर्मी का मौसम हो और आम की बात ना हो। ऐसा कैसे हो सकता है। अब गोवा मे तो लंगडा,दसहरी या चौसा आम नही मिलता है पर यहां पर हापुस ,अल्फंजो ,और मनखुर्द आम मिलता है। अल्फंजो तो मुम्बई से आता है। पहले तो हापुस को कहा जाता था की वो गोवा का सबसे महंगा आम है पर हमारे ड्राइवर का कहना है की हापुस तो मुम्बई का आम है । गोवा का असली आम तो मनखुर्द है।

तो चलिए आज आपको मनखुर्द के बारे मे ही क्यों ना बता दिया जाए। हाँ ये आम गोवा मे होता जरूर है पर इसका दाम बहुत ज्यादा होता है।हालांकि इस आम की यहां खूब पैदावार होती है। शुरू-शुरू मे तो ५० रूपये मे एक और फ़िर १०० रूपये मे तीन। यहां पर आम को तौल कर नही दिया जाता है बल्कि गिनती या नम्बर से बेचा जाता है। किलो का तो कोई हिसाब ही नही होता है।


ये आम आकार मे ना तो बहुत छोटे और ना ही बहुत बड़े होते है। कुछ बिल्कुल पीले तो कुछ आम मे हलके हरे और लाल रंग भी दिखते है।(कह सकते है की ये आम रंग-बिरंगा होता है। ) इस आम का स्वाद अच्छा होता है यानी की मीठा। पर अगर जरा भी कम पका होता है तो बिल्कुल नीबू जितना खट्टा होता है।

नोट-- कभी- कभी आपको इसके एक ही आम मे लंगडा ,दसहरी,और चौसा का स्वाद मिल जाता है। जैसे हमे इस फोटो मे रखे हुए आम मे मिला था। :)

Wednesday, May 7, 2008

रसबेरी कोर्दियल ( Raspberry Cordial )

गर्मी के दिनों मे तो जितने तरह के पेय (शरबत ) हो उतना ही अच्छा होता है।आख़िर ये शरबत हमे गर्मी मे राहत पहुंचाने का काम करते है। अब घर मे तो हर तरह के शरबत नही बनाए जा सकते है। (हम तो नही बनाते है) और इसलिए हम अपने घर मे कई तरह के शरबत रखते है।अगर आप रूह-अफ-जा और रोज स्क्वैश से थोड़ा अलग स्वाद चाहते है तो इस रसबेरी कोर्दियल को ट्राई कर सकते है।

ये रसबेरी कोर्दियल माला कंपनी का प्रोडक्ट है।जो कि पंचगनी की एक कंपनी है । इस ७०० ml की बोतल की कीमत ८८ रूपये है। हाँ दाम थोड़ा ज्यादा है पर घर मे तो रसबेरी का शरबत हमेशा बनाया नही जा सकता है ना।हल्का सा खट्लुस स्वाद है इसका। इस को आप अपनी मर्जी के मुताबिक पी सकते है। चाहे पानी मे या सोडा मे। और इस रसबेरी से कॉकटेल और मॉकटेल बना सकते है। और आप इससे slush भी बना सकते है। यानी की खूब सारी कुटी हुई बर्फ डालकर भी आप इसका मजा उठा सकते है।आप चाहे तो ice-cream मे भी इसे इस्तेमाल कर सकते है।


नोट-- ये काजू फेनी के साथ मिलाकर पीने मे भी अच्छा लगता है। :)

Monday, April 28, 2008

स्वीट चिली सॉस (Sweet Chilli Sauce)



अगर आप tomato sauce के स्वाद से बोर हो गए है तो चलिए आज हम आपको एक नई Sweet Chilli sauce के बारे मे बताते है।अब जैसा की नाम से ही जाहिर है की ये sauce लाल मिर्च से बनी है। पर ये तीखी नही है बल्कि इसमे एक खट्टा -मीठा और tangy सा स्वाद है।इसमे लाल मिर्च को पूरी तरह से पीसा नही गया है । इसमे मिर्चे के बीज दिखते रहते है जो बड़े अच्छे लगते है।

ये Sweet Chilli sauce प्रोडक्ट Weikfield कंपनी का है। और इसे Eco Vally Farms & Foods Ltd
द्वारा बनाया गया है। जो की पुणे मे है। इस की बोतल प्लास्टिक की है जिससे इसके गिरकर टूटने का खतरा नही है। इस के ३८५ ग्राम की कीमत ५० रूपये है। कीमत है तो थोडी ज्यादा पर स्वाद के लिए कभी-कभी इतना खर्च किया जा सकता है।

इस sauce को आप जैसे चाहे वैसे खा सकते है। समोसा , इडली या फ़िर पकोडे।
अब हमने तो इसे पकोडे के साथ खाया था।

नोट--एक बार जरुर ट्राई करना चाहिए।

Monday, April 21, 2008

Ritza ( Shiraj)

पिछली cork screw वाली पोस्ट पर राज जी ने वाईन कीबोतल के लिए पूछा था की ये वाईन कहाँ की है फ्रांस या इटली की। पहले तो हमने सोचा की टिप्पणी मे ही जवाब दे दें फ़िर सोचा क्यों ना पोस्ट ही लिख दे।

राज जी ये RITZA वाईन ना तो फ्रांस और ना ही इटली की है ये तो इंडिया मे बनी वाईन है। ये प्रोडक्ट green gold wine pvt ltd (.सांगली डिस्ट्रिक्ट) का है। इस वाईन का रंग रूबी के जैसा लाल है मतलब की ये रेड वाईन है।इसे बनाने के लिए ओक के बैरल मे रक्खा जाता है। इसकी महक (aroma)अच्छी है। इसे चिकेन , चीज ,और चटपटे खाने के साथ लिया जा सकता है।




नोट-- अगर आप golden fried prawn बनाए तो उसमे रेड वाईन भी थोडी मिला ले । इससे टेस्ट अच्छा हो जाता है।







Friday, April 11, 2008

कॉर्क ओपनर (cork screw )

कभी कभी क्या अक्सर जिस बोतल मे कॉर्क लगा होता है उसे खोलना टेढी खीर जैसा होता है। कभी कॉर्क आधा टूट जाता है तो कभी कॉर्क के छोटे-छोटे टुकड़े बोतल मे ही गिर जाते है। अब अगर कॉर्क आधा टूटा होगा तो दोबारा बोतल को बंद भी नही किया जा सकता है।

चलिए आज एक ऐसे ही cork screw ( opener) के बारे मे बताते है। इस cork opener से किसी भी बोतल का कॉर्क बड़ी ही आसानी से खोला जा सकता है। ना तो बोतल के अन्दर कॉर्क के टुकड़े गिरने का खतरा और ना ही कॉर्क के आधा टूटने का खतरा । बस इसे बोतल के ऊपर इस तरह से फिट करिये और इसे घुमाना शुरू करिये । बस दो मिनट मे ही कॉर्क इस तरह से बाहर आ जाता है। है ना आसान ।

और हाँ बोतल को नही cork screw को देखिये। :)



वैसे ये कॉर्क ओपनर prestige कंपनी का प्रोडक्ट है। और इस cork opener की कीमत १५० रूपये है जो की ज्यादा नही है।क्यूंकि ये one time investment है यानी एक बार खरीद लिया और बस।

नोट -- इस cork screw का सबसे बड़ा फायदा ये है की आप बोतल को दोबारा बंद करके रख सकते है।क्यूंकि कॉर्क टूटता जो नही है।