Monday, March 31, 2008

लेमन बार्ले वाटर (Lemon Barley Water)


मार्च का महीना खत्म हो रहा है और गर्मी की शुरुआत हो रही है तो क्यों ना आज कुछ ठंडे पेय की बात की जाए यूं तो ताजे नीबू पानी का कोई जवाब नही होता पर कई बार घर मे नीबू नही होता है या कभी-कभी उठकर ताजा नीबू पानी बनाने का मन नही होता है तो ऐसे समय के लिए हम तो अपने घर मे ये lemon barley water रखते है


ये लेमन बार्ले वाटर माला कंपनी का प्रोडक्ट हैये पंचगनी कीएक कंपनी है इसकी ७०० mlबोतल की कीमत ६५ रूपये हैइसे आप चाहे तो सिर्फ़ ठंडे पानी के साथ बनाकर ताजे नीबू-पानी के जैसा मजा ले सकते हैया इसे सोडा के साथ बनाकर lime soda का मजा भी उठा सकते हैऔर अगर आप कॉकटेल या मॉकटेल बनाना चाहे तो वो भी आप बना सकते है

note-- इसे एक healthy drink कहा जा सकता है क्यूंकि इसमे नीबू के साथ बार्ले यानी बाजरा भी मिला हुआ है


तो ये तो वही बात हुई की स्वाद भी और स्वास्थ्य भी :)

Saturday, March 29, 2008

मैकरल फिश (Mackerel fish)

फिश और इसके साथ ही मछली बाजार की महक (बदबू) अनायास ही दिमाग मे घूम जाती है। पर अगर आप मछली खाने के शौकीन है पर मछली खरीदने बाजार नही जाना चाहते है तो आप कैंड फिश खरीद सकते है।इसके अलावा कई बार फिश मार्केट मे जाने पर भी मछली नही मिलती है। अब जैसे ये mackerel fish हमेशा फिश market मे नही मिलती है । इसलिए हमने कैंड fish ट्राई किया और पसंद भी आई।तो चलिए आज हम आपको इसी fish के बारे मे बता दे।

अब जैसे ये मैकरल फिश कैन मे उपलब्ध है।कैन की फिश खरीदने के कुछ और भी फायदे है। जैसे इसमे ना तो मछली को साफ करना है और ना ही मछली की महक से दो चार होना पड़ता है। (जो हम जैसों के लिए ठीक है ).साफ-सुथरी धुली हुई , बराबर टुकडों मे कटी हुई मछली होती है। बस कैन को काटिए और अपनी मनपसंद तरीके से मछली पकाइए। ये मडगांव की costa company का प्रोडक्ट है। इस कैन की कीमत ७९ रूपये है और इसमे मछली के करीब ८ -१० टुकड़े होते है। चूँकि इसमे नमक और तेल डालकर इसे प्रिजर्व किया गया है इसलिए इसका स्वाद भी बरकरार रहता है।


नोट--अब कोस्टल एरिया मे तो sea fish मिल जाती है पर दूसरी जगह मिलने मे मुश्किल होती है तो ऐसे मे कैंड fish इस्तेमाल कर सकते हैथोडी महंगी है पर सहूलियत के हिसाब से ठीक है।

नोट--वैसे हमने तो इसे अपने स्टाइल मे पका कर खाया था पर आप चाहे तो इसे अपने मनचाहे स्टाइल से पका सकते है

Monday, March 24, 2008

ईस्टर एग (स्वाद जरा हट के )

अब गोवा मे रहें और ईस्टर एग ना खाया जाए ये तो कुछ ठीक नही है। ईस्टर एग यहां पर कई फ्लेवर मे जैसे चौकलेट ,काजू,शुगर कोटेड आदि और कई साईज मे मिलते है। और हर एक का दाम भी अलग-अलग ही होता है। और विभिन्न तरह की टोकरियों मे सुन्दर-सुन्दर पन्नियों मे लपेटा रहता है। ईस्टर एग की ख़ास बात ये है की इसे तोड़ते नही है बल्कि इसे काटते है और जब इसे काटते है तो इसके अंदर से भी छोटी-छोटी कैंडी निकलती है। है ना मजेदार बात।

यूं तो ईस्टर एग तकरीबन हर पेस्ट्री शॉप पर मिलता है पर कई बार ईस्टर के दिन मिलना मुश्किल हो जाता है।यहां की कुछ पेस्ट्री शॉप जैसे mongini और pastry palace ,Mr baker पर आसानी से मिल जाता है।


और हमने दो तरह के एक काजू फ्लेवर और दूसरा चौकलेट फ्लेवर खरीदा।
ये बड़ा वाला रंग -बिरंगा एग काजू फ्लेवर का है । और काटने के बाद इसके भीतर की कैंडी भी आप इस फोटो मे देख सकते है। इसकी कीमत ८० रूपये है।

ये छोटा चौकलेट फ्लेवर वाला एग कुछ-कुछ कछुए की शेल जैसा लग रहा है। और इसके अंदर भी छोटी-छोटी अलग-अलग आकार की चौकलेट थी। इस छोटे एग का दाम ४० रूपये था।

ये दोनों ईस्टर एग जितने सुन्दर दिख रहे है खाने मे भी उतने ही स्वादिष्ट है। और ये कहना ग़लत नही होगा की ये दोनों पैसे की पूरी वसूली देते है।
नोट -- अगर आप कभी ईस्टर मे गोवा आये हुए हो तो ईस्टर एग जरुर खाइयेगा क्यूंकि ये भी एक अनुभव ही है