Sunday, October 1, 2017

हरी के समोसे

बचपन से हम हरी के समोसे खाते आ रहे है तो सोचा की आप सबको भी इस बारे में बताया जाए।

इलाहबाद के चौक की लोकनाथ गली में हरी राम एंड संस की दुकान है। ये दुकान 1890 में बनी थी और तब से आज तक इसके सभी प्रोडक्ट में वही स्वाद बरक़रार है। वैसे यहाँ और भी बहुत कुछ मिलता है पर हमें सिर्फ़ समोसा और दालमोट ही ज़्यादा पसंद है। और हर तरह के मसले भी मिलते है पर हमें इनका दम आलू मसाला भी बहुत अच्छा लगता है ।

समोसा तो हम खाते रहे है पर कभी दुकान पर नहीं गए थे । पर अबकी पहली बार हम ख़ुद लोकनाथ गए और समोसा ख़रीद कर लाए है। आम तौर पर चौक और लोकनाथ में बड़ी भीड़ भाड़ होती है और कार से वहाँ तक जाना सम्भव नहीं होता है पर संडे को चूँकि चौक बंद रहता है तो आसानी से इस दुकान तक जाया जा सकता है।

दुकान पर हरी राम के बेटे श्री राम मिले जिनसे हमने थोड़ी बात भी की थी।

ये समोसा बिलकुल ड्राई और छोटा समोसा होता है और इसे बहुत दिनो तक रखा जा सकता है। इसकी ख़ासियत ही यही है की ये महीनों तक ख़राब नहीं होता है और स्वाद भी बरक़रार रहता है क्यूँकि देशी घी में बना होता है। और इसका मसाला बहुत ही चटपटा और स्वादिष्ट होता है।

तो अब जब कभी भी आप इलाहबाद जाए तो हरी के समोसे ज़रूर ख़रीदें और खाए। :)

















Monday, March 30, 2009

orange flavoured cream wafers


हमें पक्का यकीन है कि हमने ही नही बल्कि आप सबने भी बचपन मे इन wafers को खूब खाया होगा ।कभी ice -cream के साथ तो कभी यूँ ही wafers खाने मे बड़ा मजा आता था तो चलिए आज फ़िर से wafers खाने का मजा उठाइए । और इस बार cream wafers खाइए और वो भी दुबई के बने । :)

अब ऐसा नही है की अपने हिंदुस्तान मे wafers बनने बंद हो गए है पर कभी -कभी कुछ नया भी try करना चाहिए ।

ये orange flavoured cream wafers , seville products ltd जो की दुबई की एक कंपनी है । और रूचि इंटरनेशनल no.३ ,मुक्ताराम बाबु स्ट्रीट कोलकता इसे import किया गया है । इस १७५ ग्राम के पैकेट का मूल्य पचपन (55) रूपये है जो वैसे तो ज्यादा है पर स्वाद के लिए कभी-कभी दाम को नही देखना चाहिए । :)


अब जैसे की इसके नाम से ही पता चलता है कि इसमे cream और orange दोनों का ही टेस्ट मिलता है । और इसमे सबसे मजेदार इसे आप किसी भी समय खा सकते है मतलब नाश्ते के समय या चाहे लंच के बाद स्वीट डिश की तरह भी इसे खा सकते है ।

और ice-cream और fruit cream का option तो है ही इसे खाने के लिए । :)

नोट-- अरे भई हम जानते है की आप सबने इसे खाना कभी छोड़ा ही नही था । :)

Monday, March 23, 2009

कराची बेकरी के fruit बिस्कुट (karachi bakery)


अरे कहीं आप ये तो नही सोच रहे है की इस बिस्कुट के लिए आपको कराची जाना पड़ेगा । अरे नही ये कराची बेकरी अपने हिन्दुस्तान के हैदराबाद शहर मे है ।वैसे पहली बार ही हमने भी इस दुकान का नाम सुना है । वैसे हम तो हैदराबाद नही गए थे पर हमारी एक गोवा की दोस्त (जो रहने वाली है हैदराबाद की )ने जिसके यहाँ हमने ये बिस्कुट खाए थे उसने हमें ये पैकेट भिजवाया है ।

इस fruit बिस्कुट के ४५० gram के पैकेट का दाम ७२ रूपये है । ये बिस्कुट बहुत ही स्वादिष्ट है खाने मे । वैसे अगर आपको नानखटाई का स्वाद पसंद है तो आपको ये बिस्कुट जरूर पसंद आएगा क्योंकि इसमे नानखटाई जैसा ही स्वाद है । मतलब very tasty । :)

इस कराची बेकरी के बारे मे सुना है कि यहाँ लोगों की भीड़ लगी रहती है । तो अगली बार जब आप हैदराबाद जायें तो इस करांची बेकरी मे जाना न भूले ।





नोट -- अगर आप हैदराबाद न भी जाए तो वहां रहने वाले किसी जान- पहचान वाले से भी बिस्कुट भेजने की फरमाइश सकते है । :)

Monday, March 16, 2009

mobile phone emergency charger (मोबाइल फोन एमरजेंसी चार्जर)

अब पिछली पोस्ट usb card reader मे हमने कहा ही था की हम जरा टेक्नीकल हो गए है तो सोचा की लगे हाथ एक और ऐसे product के बारे मे आप लोगों को बता दे:)

तो चलिए आज आप लोगों को एक बड़े काम की चीज बताते हैआज एक बार फ़िर हम मोबाइल फोन से जुड़ा product ही आपको बताने जा रहें हैयानी mobile phone emergency charger

ये mobile phone emergency charger चीन का बना हुआ है ।

इस charger से आप nokia,motorola,samsung,sony ericson,siemens,और l,g.के phone को रिचार्ज कर सकते है

ये charger देखने मे बहुत ही स्लीक सा है और इस charger का वजन बस २० ग्राम है इसलिए इसे आसानी से carry किया जा सकता है । देखने मे भी सुंदर लगता है । और सबसे ख़ास बात इसमे कोई झंझट नही है ।

इस charger के साथ इन अलग-अलग फोन्स के छोटे-छोटे कनेक्टर दिए हुए है तो बस अपने phone के कनेक्टर को इस charger मे लगाइए और कहीं भी कभी भी अपने phone को रिचार्ज करिए ।

इस emergency charger मे सिर्फ़ एक AA बैटरी लगती है और एक से तीन घंटे phone को चार्ज करने मे लगते है ।

नोट--इसका दाम मत पूछियेगा क्योंकि ये हमें किसी ने गिफ्ट दिया है । :)

Tuesday, March 10, 2009

USB 2.0 36 in 1 card reader


आज खाने-पीने से जरा हटकर आपको बताने जा रहे हैइस USB 2.0 के बारे मेअब वैसे आप लोगों को शायद इसके बारे मे पता हो पर हमने अभी हाल मे ही इसे खरीदा है

वो क्या है ना की हमारे मोबाइल फ़ोन की लीड खो गई थी और कंप्यूटर पर एक-एक फोटो ट्रांसफर करने मे बड़ा टाइम लगता था तो एक दिन जब फोटो ग्राफर के यहाँ लीड लेने गए तो उसने USB 2.0 दिखाया उस समय हमें तो कम पर हमारे पतिदेव को ये बहुत पसंद आया थाखैर हमने इसे खरीद लियाऔर देखिये आज आपसे इसका जिक्र भी कर रहे है माने कि हम भी इसे इस्तेमाल करके इससे खुश है:)

अब इस USB 2.0 की कीमत महज २४९ रूपये हैइसे चीन की Fasttrack Electronics ltd द्वारा बनाया गया है और भारत मे इसे shree sagarmatha distributors pvt.ltd. नई दिल्ली द्वारा import और distribute किया गया हैसबसे अच्छी बात इसमे तीन साल की गारंटी भी है :)

इसमे एक और अच्छी बात है कि आप इसके द्वारा कैमरा से और मोबाइल फ़ोन दोनों से फोटो ट्रांसफर कर सकते हैऔर वो भी मिनटों मे

तो अगर आपके फ़ोन या कैमरा की लीड खो जाए तो आप इसे खरीद सकते हैऔर वैसे भी ये कुछ ज्यादा महंगा भी नही है

नोट-- हम तो इसे इस्तेमाल करके खुश हैअरे भाई हम भी कुछ टेक्नीकल जो हो गए :)



Tuesday, February 24, 2009

बॉयल ब्राउन राइस (boil brown rice )



जैसा कि आजकल कहा जाता है कि white rice और white bread हैल्थ के लिए उतने अच्छे नही होते है ।जितना brown bread और brown rice तो हमने सोचा कि भाई चलो इसे भी ट्राई कर लेते है । हो सकता है इसे खाने से कुछ वजन कम हो जाए । :)

तो हमने भी brown rice का एक किलो का पैकेट खरीद ही लिया । अब जब इसे खरीदा और खाया तो सोचा आप लोगों को भी इसके बारे मे बता दिया जाए ।

इस एक किलो के पैकेट का दाम ६० रूपये है जो शायद इसकी पैकिंग की वजह से ज्यादा है वरना जो rice बिना इस पैकिंग के मिलता है वो ४० रूपये का होता है । और ये product गोवा के ही chorao island farmers club द्वारा बनाया गया है । अब ये rice सिर्फ़ गोवा मे ही मिलता है या और जगहों पर भी मिलता है ये हम नही जानते है । पर हाँ दूसरे शहरों मे ये किसी और कंपनी या नाम से जरुर मिलता होगा ।

इस चावल को बनाने या पकने के लिए समय ज्यादा लगता है जैसे आम चावल जहाँ ५-१० मिनट मे बन जाते है वहीं इसे बनने मे कम से कम २० मिनट तो लगते ही है । और पानी भी ज्यादा लगता है इसको पकाने मे । जहाँ तक टेस्ट का सवाल है तो वो ठीक-ठाक ही है ।
इस rice की सबसे बड़ी खासियत ये है कि थोड़ा खाने पर भी मन और पेट दोनों तृप्त हो जाते है तो इस हिसाब से ये सेहत के लिए भी अच्छा हुआ :)

नोट--आप चाहे तो हरी मटर डालकर इसका पुलाव बना सकते है जो खाने मे टेस्टी लगता है

Monday, February 9, 2009

demerara sugar (brown sugar )


इधर कई महीने से आप लोग लहसुन का अचार खा-खाकर बोर हो गए होंगे । तो चलिए आज कुछ मीठा हो जाए और इस लिए आज brown sugar के बारे में कुछ बता देते है । ओह-हो डरिये या घबराइये मत ये वो गड़बड़ वाली नही है । :) यानी नि :संकोच आप इस चीनी को खा सकते है ।

brown sugar या Demerara sugar Blue Bird कंपनी की है । और इस ५०० gram के पैकेट का दाम अड़तीस रूपये (३८ रूपये) है जो आम चीनी यानी सफ़ेद चीनी से अधिक है पर इस चीनी में बनी चीजों का भी अपना अलग ही स्वाद होता है । और कभी-कभी अलग स्वाद का भी अलग ही मजा है । है की नही । :)

वैसे आप चाहें तो इसमे cookies या फ़िर कुछ और बना सकती है । वैसे इसके पैकेट पर nutty squares बनाने की विधि भी लिखी है । पर हम इस चीनी का इस्तेमाल ज्यादातर जुखुनी की चटनी और नारियल के लड्डू बनाने के लिए करते है ।

नोट-- कभी आप भी इस चीनी मे नारियल के लड्डू बना कर खाइए । सच मानिये आपको लड्डू जरुर पसंद आयेंगे ।

Saturday, September 6, 2008

लहसुन का अचार


अब आप कह सकते है की भला लहसुन का अचार कौन सा नायाब अचार है। पर हमारे लिए तो है क्यूंकि हम जरा अचार बनाने के मामले मे कच्चे और आलसी भी है (कौन इतना लहसुन छीले ) :)
लखनऊ के अमीनाबाद मे अरोरा अचार वाला है । इनके अचार की सबसे बड़ी बात ये है की इनमे स्वाद काफ़ी कुछ घर के बने अचार जैसा आता है । उसके यहाँ वैसे तो सभी अचार मिल जाते है जैसे आम का ,मिर्चा का भरवां अचार ,नीबू का वगैरा वगैरा । पर हमे सबसे ज्यादा लहसुन का अचार पसंद है। इस अचार मे मसाला तो है और साथ ही एक खट -मीठा सा स्वाद भी है। और यही खट-मीठा स्वाद इसकी खूबी है। और इसके साथ एक और खूबी है कि इसमे लहसुन की तेजी भी बरकरार रहती है।

तो अगर कभी लखनऊ जाए तो अमीनाबाद से अरोरा के यहाँ से अचार खरीद कर ट्राई करिए ।

Wednesday, July 2, 2008

Kiwi crush


इससे पहले भी हम २-३ तरह के पेय का यहाँ पर जिक्र कर चुके है। और ऐसे ही एक और पेय यानी Kiwi crush के बारे मे आज हम यहाँ बताने जा रहे है।

Kiwi crush mala fruit product कंपनी का है जों पंचगनी की एक कंपनी है। इस ७०० ml की कीमत १२० रूपये है। इस crush मे Kiwi फल के काले-काले से बीज भी दिखाई देते है। (जैसे इस bottle मे दिख रहे है)ये crush गाढा होता है इसलिए इसकी quantity कम लगती है। मतलब की ये किफायती भी है। :)

स्वाद मे कुछ खट्टा सा होता है।इस crush को जैसे चाहे वैसे इस्तेमाल कर सकते है । चाहे तो खूब ठंडा पानी मिलाकर शरबत के तौर पर पी सकते है या चाहे तो इसे ice-cream के ऊपर भी डालकर खा सकते है। और चाहे तो cocktail और mocktail भी इससे बना सकते है। इसका हरा सा रंग देखने मे बहुत ही कूल सी फीलिंग देता है।
और चाहें तो वो गाना पानी रे पानी तेरा रंग कैसा भी गुनगुना सकते है

नोट--अब Kiwi फल तो बहुत ही ज्यादा महंगा होता है (यहाँ ३० रूपये मे कभी - मिलता है )और हमेशा तो मिलता भी नही है तो ऐसे मे Kiwi crush कुछ बुरा option नही है। :)

Monday, June 23, 2008

peanut butter

अमूल butter तो हम सब हमेशा ही खाते रहते है पर peanut butter भी खाने मे काफ़ी स्वादिष्ट होता हैअब आप कहेंगे कि मूंगफली है तो स्वादिष्ट हो होगा ही तो आप बिल्कुल ठीक सोचते है

ये peanut butter Skippy कंपनी का है जो china मे है इस Skippy peanut butter के फ्लेवर्स हमे बहुत पसंद है एक तो chunky peanut butter और दूसरा crispy peanut butter वैसे दोनों के स्वाद मे कुछ बहुत अन्तर नही होता है पर हमे chunky peanut butter ज्यादा पसंद है क्यूंकि इस मे मूंगफली के छोटे-छोटे टुकड़े भी पड़े होते है जिन्हें खाने मे बहुत मजा आता हैइस ३४० gram की कीमत १६५ रुपये है

हाँ इस butter को bread पर लगाने मे थोडी सी दिक्कत आती है क्यूंकि ये butter melt (पिघलता ) नही होता है
इसको रखना बहुत आसान है क्यूंकि ये प्लास्टिक पैकिंग मे हैऔर इसकी प्लास्टिक की bottle का भी बाद मे इस्तेमाल किया जा सकता है अगर चाहे तो। :)

नोट-- अभी कुछ दिन पहले फेमिना मे पढ़ा था कि peanut butter सेहत के लिए अच्छा होता है :)

Tuesday, June 17, 2008

deofresh



इस शीर्षक को देख कर आप किस सोच मे पड़ गए। भई खाने -पीने की चीजों के साथ-साथ कुछ दूसरी चीजों के बारे मे भी बात करते रहना जरुरी है।आम तौर पर हम liquid hand wash ही इस्तेमाल करते है या तो dettol या lifebuoy hand wash ।

तो आज deofresh hand wash के बारे मे ही कुछ बात करते है। अब ये प्रोडक्ट hindustan unilever company का है।hindustan unilever ltd. कंपनी मुम्बई मे है। hand wash मे deofresh नया है। इससे पहले lifebuoy के nature ,skin care वगैरा hand wash थे। इस hand wash की खुशबू बहुत मनभावन है।इस hand wash के इस्तेमाल से हाथों मे हल्की भीनी-भीनी सी खुशबू रह जाती है। और इसका रंग नारंगी सा है। इसकी कीमत मात्र ४० रूपये है। पर ये साबुन से कहीं ज्यादा चलता है और सुरक्षित भी है।

नोट-- आजकल इसमे ऑफर भी चल रहा है कि एक के साथ एक रिफिल पैक और एक lifebuoy skinguard soap फ्री है। पर ऑफर मे इसकी कीमत कुछ ज्यादा ६५ रूपये है
वैसे ट्राई करने मे हर्ज नही है। :)

Tuesday, June 10, 2008

कोकम फल और कोकम का शरबत

पिछली पोस्ट मे कोकम और कोकम कढ़ी के बारे मे बताया था और आज अपने वादे के मुताबिक हम आज कोकम का फल और शरबत आप के लिए लाये है। कोकम फल यूं तो देखने मे बहुत कुछ plum जैसा लगता है पर प्लम ज्यादा गाढे रंग का होता है और कोकम का फल गाढा गुलाबी या जामुनी रंग का होता है। इसका पेड़ ३ साल मे फल देने लगता है (इसके पेड़ की फोटो एक फार्म हाउस मे खींची थी)

इस फल का स्वाद खट-मीठा सा होता है। इसका मीठा शरबत बाजार मे खूब मिलता है ।इसका शरबत बिल्कुल फ्रेश और तरावट देने वाला होता है। इसकी बोतल की कीमत २५ रूपये है। ये प्लास्टिक की बोतल है इसलिए गिर कर टूटने का खतरा कम रहता है और इसमे हैंडल भी लगा है जिससे इसे गिलास मे उड़ेलना भी आसान है। एक बोतल मे ५-६ गिलास शरबत आता है।

इसके शरबत की रेसिपी भी बता देते है हालांकि फल कम ही मिलता है ।इतने दिन मे हमारे घर मे भी बस एक बार ही ये शरबत बना है और वो भी इसलिए क्यूंकि हमारी खाना बनाने वाली आंटी जी इसे कहीं से तोड़ कर लाई थी।
विधि--
कोकम के फल को थोड़े से पानी मे डाल कर निचोड़ लेते है और फ़िर उसमे चीनी मिला कर छान लेते है बिल्कुल वैसे ही जैसे फालसे का शरबत बनाते है। बस हो गया कोकम का मीठा शरबत तैयार । आप इसे ठंडा करके पी सकते है।

नोट-- गोवा मे लोतली मे BIG FOOT नाम की जगह है(जिसके बारे मे हम mamtatv पर बताएँगे ) वहां कोकम शरबत की बोतल सिर्फ़ २५ रूपये मे मिलती है। फ्रेश और स्वादिष्ट । तो अगली बार गोवा आकर कोकम पीना मत भूलियेगा। :)

Thursday, June 5, 2008

कोकम और कोकम कढी

कोकम गोवा मे मिलने वाला एक फल है आम तौर पर ये फल मीठा होता है पर बाजार मे ताजा कोकम का फल हमेशा क्या मिलता ही नही हैपर हाँ इसी फल को काट कर नमक लगा कर सुखा दिया जाता है और ये सूखा हुआ कोकम बाजार मे हर जगह मिलता है फ़िर वो चाहे सब्जी मंडी हो या कोई ग्रोसरी की दुकान

सब्जी मंडी मे इसे तौल कर नही देते है दुकानदार एक डिब्बा रखते है वही डिब्बा नपना है अंदाजन २०-२५ रूपये मे २०० ग्राम आता हैइसका रंग बहुत ही गाढा बैगनी सा या कह सकते है की कुछ-कुछ काला -भूरा सा होता है पर हाँ ग्रोसरी की दुकान मे ये पैक किया हुआ मिलता हैदाम मे कुछ ज्यादा फर्क नही होता है

चलिए लगे हाथ कोकम कढ़ी भी बता ही देते हैहो सकता है कि आप लोगों ने ये नाम पहले नही सुना हो वैसे हमने भी गोवा आकर ही इसके बारे मे जाना है गोवा मे कोकम कढी बहुत ही मशहूर है कोकम कढी को बनाना बहुत ही आसान है जितने ग्लास बनाना हो उस हिसाब से कोकम लेते है ग्लास बनाने के लिए

सामग्री--
कोकम -- - टुकड़े
नमक- स्वादानुसार
हींग --एक चुटकी (ओप्शनल)
हरा धनिया --- पत्ती

विधि-- सबसे पहले थोड़ा सा पानी गरम कर ले पर उबाल नही फ़िर उसमे कोकम डाल कर -१० मिनट छोड़ दे इसमे हींग,नमक मिला ले और बस छान ले बस तैयार है कोकम कढी. और जब ग्लास मे डाले तो ऊपर से - धनिया पत्ती के कटे हुए टुकड़े डाल दे

नोट-- इसे ठंडा या गरम दोनों तरह से पी सकते हैकोकम को पाचक के तौर पर यहाँ के लोग पीते है

कोकम फल के बारे मे जानकारी अगली बार

Tuesday, May 27, 2008

Amul fruit bonanza (अमूल फ्रूट बोनान्जा)

अब वैसे तो ice cream खाने का कोई मौसम नही होता है . हर मौसम मे ही ice cream अच्छी लगती है.पर गर्मी मे ice cream खाने का अपना ही मजा हैतो आज बात Amul ice cream की आम तौर पर हम क्वालिटी की ही ice cream खाते है पर कल हम Amul का ये ब्रिक खरीद कर लाये और हमे ये ice cream बहुत पसंद आई तो बस आपके लिए हाजिर है

इस पैक का net weight ४०५ ग्राम है और net content ७५० ग्राम है इस ice cream की कीमत १५० रूपये है पर इसमे एक पैक के साथ एक मुफ्त है तो डबल फायदा :)
इसमे काजू और अन्नानास के टुकड़े मिलाये हुए हैऔर ये छोटे-छोटे टुकड़े मुंह मे आते है जो इसका स्वाद और भी बढ़ा देते है चूँकि ये फ्रूट बोनान्जा है तो इसका स्वाद बढ़िया है माने एकदम मस्त

नोट--ice cream खाते वक्त वजन की चिंता नही करनी चाहिए। :)

Tuesday, May 13, 2008

मनखुर्द आम

गर्मी का मौसम हो और आम की बात ना होऐसा कैसे हो सकता हैअब गोवा मे तो लंगडा,दसहरी या चौसा आम नही मिलता है पर यहां पर हापुस ,अल्फंजो ,और मनखुर्द आम मिलता है अल्फंजो तो मुम्बई से आता है पहले तो हापुस को कहा जाता था की वो गोवा का सबसे महंगा आम है पर हमारे ड्राइवर का कहना है की हापुस तो मुम्बई का आम है गोवा का असली आम तो मनखुर्द है

तो चलिए आज आपको मनखुर्द के बारे मे ही क्यों ना बता दिया जाए हाँ ये आम गोवा मे होता जरूर है पर इसका दाम बहुत ज्यादा होता हैहालांकि इस आम की यहां खूब पैदावार होती है शुरू-शुरू मे तो ५० रूपये मे एक और फ़िर १०० रूपये मे तीन यहां पर आम को तौल कर नही दिया जाता है बल्कि गिनती या नम्बर से बेचा जाता है किलो का तो कोई हिसाब ही नही होता है


ये आम आकार मे ना तो बहुत छोटे और ना ही बहुत बड़े होते है कुछ बिल्कुल पीले तो कुछ आम मे हलके हरे और लाल रंग भी दिखते है।(कह सकते है की ये आम रंग-बिरंगा होता है ) इस आम का स्वाद अच्छा होता है यानी की मीठा पर अगर जरा भी कम पका होता है तो बिल्कुल नीबू जितना खट्टा होता है

नोट-- कभी- कभी आपको इसके एक ही आम मे लंगडा ,दसहरी,और चौसा का स्वाद मिल जाता है जैसे हमे इस फोटो मे रखे हुए आम मे मिला था :)

Wednesday, May 7, 2008

रसबेरी कोर्दियल ( Raspberry Cordial )

गर्मी के दिनों मे तो जितने तरह के पेय (शरबत ) हो उतना ही अच्छा होता हैआख़िर ये शरबत हमे गर्मी मे राहत पहुंचाने का काम करते है अब घर मे तो हर तरह के शरबत नही बनाए जा सकते है (हम तो नही बनाते है) और इसलिए हम अपने घर मे कई तरह के शरबत रखते हैअगर आप रूह-अफ-जा और रोज स्क्वैश से थोड़ा अलग स्वाद चाहते है तो इस रसबेरी कोर्दियल को ट्राई कर सकते है

ये रसबेरी कोर्दियल माला कंपनी का प्रोडक्ट हैजो कि पंचगनी की एक कंपनी है इस ७०० ml की बोतल की कीमत ८८ रूपये है हाँ दाम थोड़ा ज्यादा है पर घर मे तो रसबेरी का शरबत हमेशा बनाया नही जा सकता है नाहल्का सा खट्लुस स्वाद है इसकाइस को आप अपनी मर्जी के मुताबिक पी सकते है चाहे पानी मे या सोडा मे और इस रसबेरी से कॉकटेल और मॉकटेल बना सकते है और आप इससे slush भी बना सकते है यानी की खूब सारी कुटी हुई बर्फ डालकर भी आप इसका मजा उठा सकते हैआप चाहे तो ice-cream मे भी इसे इस्तेमाल कर सकते है


नोट-- ये काजू फेनी के साथ मिलाकर पीने मे भी अच्छा लगता है। :)

Monday, April 28, 2008

स्वीट चिली सॉस (Sweet Chilli Sauce)



अगर आप tomato sauce के स्वाद से बोर हो गए है तो चलिए आज हम आपको एक नई Sweet Chilli sauce के बारे मे बताते है।अब जैसा की नाम से ही जाहिर है की ये sauce लाल मिर्च से बनी है। पर ये तीखी नही है बल्कि इसमे एक खट्टा -मीठा और tangy सा स्वाद है।इसमे लाल मिर्च को पूरी तरह से पीसा नही गया है । इसमे मिर्चे के बीज दिखते रहते है जो बड़े अच्छे लगते है।

ये Sweet Chilli sauce प्रोडक्ट Weikfield कंपनी का है। और इसे Eco Vally Farms & Foods Ltd
द्वारा बनाया गया है। जो की पुणे मे है। इस की बोतल प्लास्टिक की है जिससे इसके गिरकर टूटने का खतरा नही है। इस के ३८५ ग्राम की कीमत ५० रूपये है। कीमत है तो थोडी ज्यादा पर स्वाद के लिए कभी-कभी इतना खर्च किया जा सकता है।

इस sauce को आप जैसे चाहे वैसे खा सकते है। समोसा , इडली या फ़िर पकोडे।
अब हमने तो इसे पकोडे के साथ खाया था

नोट--एक बार जरुर ट्राई करना चाहिए

Monday, April 21, 2008

Ritza ( Shiraj)

पिछली cork screw वाली पोस्ट पर राज जी ने वाईन कीबोतल के लिए पूछा था की ये वाईन कहाँ की है फ्रांस या इटली की पहले तो हमने सोचा की टिप्पणी मे ही जवाब दे दें फ़िर सोचा क्यों ना पोस्ट ही लिख दे

राज जी ये RITZA वाईन ना तो फ्रांस और ना ही इटली की है ये तो इंडिया मे बनी वाईन है ये प्रोडक्ट green gold wine pvt ltd (.सांगली डिस्ट्रिक्ट) का है इस वाईन का रंग रूबी के जैसा लाल है मतलब की ये रेड वाईन हैइसे बनाने के लिए ओक के बैरल मे रक्खा जाता है इसकी महक (aroma)अच्छी है। इसे चिकेन , चीज ,और चटपटे खाने के साथ लिया जा सकता है




नोट-- अगर आप golden fried prawn बनाए तो उसमे रेड वाईन भी थोडी मिला ले इससे टेस्ट अच्छा हो जाता है







Friday, April 11, 2008

कॉर्क ओपनर (cork screw )

कभी कभी क्या अक्सर जिस बोतल मे कॉर्क लगा होता है उसे खोलना टेढी खीर जैसा होता है। कभी कॉर्क आधा टूट जाता है तो कभी कॉर्क के छोटे-छोटे टुकड़े बोतल मे ही गिर जाते है। अब अगर कॉर्क आधा टूटा होगा तो दोबारा बोतल को बंद भी नही किया जा सकता है।

चलिए आज एक ऐसे ही cork screw ( opener) के बारे मे बताते है। इस cork opener से किसी भी बोतल का कॉर्क बड़ी ही आसानी से खोला जा सकता है। ना तो बोतल के अन्दर कॉर्क के टुकड़े गिरने का खतरा और ना ही कॉर्क के आधा टूटने का खतरा बस इसे बोतल के ऊपर इस तरह से फिट करिये और इसे घुमाना शुरू करिये बस दो मिनट मे ही कॉर्क इस तरह से बाहर जाता है। है ना आसान

और हाँ बोतल को नही cork screw को देखिये। :)



वैसे ये कॉर्क ओपनर prestige कंपनी का प्रोडक्ट है। और इस cork opener की कीमत १५० रूपये है जो की ज्यादा नही है।क्यूंकि ये one time investment है यानी एक बार खरीद लिया और बस।

नोट -- इस cork screw का सबसे बड़ा फायदा ये है की आप बोतल को दोबारा बंद करके रख सकते है।क्यूंकि कॉर्क टूटता जो नही है

Monday, March 31, 2008

लेमन बार्ले वाटर (Lemon Barley Water)


मार्च का महीना खत्म हो रहा है और गर्मी की शुरुआत हो रही है तो क्यों ना आज कुछ ठंडे पेय की बात की जाए यूं तो ताजे नीबू पानी का कोई जवाब नही होता पर कई बार घर मे नीबू नही होता है या कभी-कभी उठकर ताजा नीबू पानी बनाने का मन नही होता है तो ऐसे समय के लिए हम तो अपने घर मे ये lemon barley water रखते है


ये लेमन बार्ले वाटर माला कंपनी का प्रोडक्ट हैये पंचगनी कीएक कंपनी है इसकी ७०० mlबोतल की कीमत ६५ रूपये हैइसे आप चाहे तो सिर्फ़ ठंडे पानी के साथ बनाकर ताजे नीबू-पानी के जैसा मजा ले सकते हैया इसे सोडा के साथ बनाकर lime soda का मजा भी उठा सकते हैऔर अगर आप कॉकटेल या मॉकटेल बनाना चाहे तो वो भी आप बना सकते है

note-- इसे एक healthy drink कहा जा सकता है क्यूंकि इसमे नीबू के साथ बार्ले यानी बाजरा भी मिला हुआ है


तो ये तो वही बात हुई की स्वाद भी और स्वास्थ्य भी :)